बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति-पत्नी ने घर को बना रखा था देह-व्यापार का अड्डा, मासूम बच्चियों से कराते थे जबरन धंधा

पति-पत्नी ने घर को बना रखा था देह-व्यापार का अड्डा, मासूम बच्चियों से कराते थे जबरन धंधा

KAIMUR : जिला मुख्यालय भभुआ एक पॉस इलाके में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में घर के धंधा करने वाले एक महिला और एक पुरुष समेत एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। 

कैमूर एसपी  बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शहर के वार्ड नंबर 9 इलाके में देह-व्यापार का धंधा हो रहा है। इस सूचना के आधार पर उक्त इलाके स्थित एक मकान में छापेमारी की गई। इस दौरान एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि मकान मालिक और उसकी पत्नी मिलकर अपने ही घर में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। जिसमें स्कूल की छात्राओं का इस्तेमाल किये जाने की बात सामने आई है।  मकान मालिक और उसकी पत्नी समेत मौके से गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है। 

वहीं पकड़ी गई युवती ने बताया कि इस घर में ऐसा धंधा चल रहा है इस बात की उसे जानकारी नहीं थी। उसे झूठ बोलकर यहां लाया गया था, जिसके बाद उसके बयान को दर्ज कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 


 

Suggested News