बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी-पति ने साथ बैठकर खाया खाना, फिर अलग-अलग जगहों पर फांसी के फंदे से झूल दे दी जान

पत्नी-पति ने साथ बैठकर खाया खाना, फिर अलग-अलग जगहों पर फांसी के फंदे से झूल दे दी जान

News4nation desk : झारखंड के चतरा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक युवक और युवती दोनों की अलग-अलग जगहों से फांसी के फंदे से झूलती लाश बरामद हुई है। मृतक आपस में पति-पत्नी है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के सदर थाना क्षेत्र के भयपुर गांव में अलग-अलग जगहों पर एक युवक और युवती फांसी के फंदे से झूलती लाश बरामद हुई। लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही 24 वर्षीय  रंजन भारती और उसकी 19 वर्षीय पत्नी मनीषा देवी के रुप में हुई।  

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामूली विवाद में घटना को दिया अंजाम

पुलिस पूछताछ में मृतक के पिता ने बताया कि दोनों मजदूरी करते थे। हर दिन की तरह दोपहर दोनों ने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। उसके बाद खेती-बारी के काम में जुट गए। शाम में दोनों के बीच कामकाज को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पहले मनीषा ने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इसकी सूचना रंजन को मिली तो वह पीड़ा बर्दाश्त नहीं कर सका और घर से आधा किलोमीटर दूर राजपुर थाना क्षेत्र के बकचुमा गांव के पास एक पेड़ से गमछे को फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। सुबह घर में मनीषा की लाश मिली। इसके बाद रंजन की खोजबीन शुरू हुई तो वह पेड़ पर लटका मिला। 

दोनो ने किया था प्रेम विवाह

इस बावत सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच हो रही है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक रंजन भारती की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी मनीषा देवी चौपारण की रहने वाले थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सुसाइड या हत्या दोनो पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। 

Suggested News