बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर के नवगछिया से पैदल अयोध्या के लिए निकले पति-पत्नी, कहा ऐतिहासिक क्षण का कई महीनों से था इन्तजार

भागलपुर के नवगछिया से पैदल अयोध्या के लिए निकले पति-पत्नी, कहा ऐतिहासिक क्षण का कई महीनों से था इन्तजार

MUZAFFARPUR : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। जिसको लेकर पुरे देश में जश्न का माहौल है। लोग इस अवसर पर पुरे देश में एक बार फ़िर 22 जनवरी को दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे है। इस मौके पर कुछ राम भक्त हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने भक्ति की मिसाल कायम करने में जुटे हैं।

इसी क्रम में भागलपुर के नवगछिया से एक पति पत्नी 8 जनवरी से लगातार पैदल चलकर आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। जहाँ से अल्प विश्राम के बाद अपने गंतव्य अयोध्या के लिए रवाना हो गए। 

इस दौरान पैदल नवगछिया से चलकर मुजफ्फरपुर पहुंचे राजा कुमार और उनकी पत्नी आरती गुप्ता ने बताया कि यूपी के अयोध्या जाकर राम मंदिर का दर्शन करना है। इसका ख्याल उन्हें 6 माह पहले आया था।

इस पल का दर्शन करने के लिए 8 जनवरी को अपने घर भागलपुर के नवगछिया से चले थे और आज मुजफ्फरपुर पहुंचे है। जहाँ से अल्प विश्राम के बाद वह अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।  

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट 

Suggested News