बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पत्नी की हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेढ़ महीने बाद प्रेमी के साथ पकड़ी गयी महिला

BIHAR NEWS : पत्नी की हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेढ़ महीने बाद प्रेमी के साथ पकड़ी गयी महिला

MOTIHARI : मोतिहारी में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। करीब डेढ महिने पहले मृत घोषित महिला जिन्दा मिली है। महिला की हत्या के आरोप में महिला के पिता ने सुगौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था,जिसपर पुलिस ने पति शेख सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब डेढ महिने से कारवास की सजा भुगत रहे सद्दाम के परिजनों ने मृत घोषित महिला को जिन्दा खोज निकाला है। 


महिला को मोतिहारी नगर के अगरवा मुहल्ला से बरामद किया गया है। जो अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। घटना सुगौली थाना के निमुई गांव का है। पकडीदयाल थाना क्षेत्र के निवासी महिला के पिता सफी अहमद ने अपने दामाद शेख सद्दाम पर दहेज के लिए बेटी नजनीन खातून की हत्या करने और शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि बेटी की हत्या करने के बाद गोद के नवजात को उसके ससुराल वालों ने अपहरण कर कहीं छिपा  दिया है। प्राथमिकी में सफी अहमद ने कहा था कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग होती थी और रुपये नहीं देने के कारण हमेशा नजनीन की पिटाई किया करते थे। पिटाई के दौरान हत्या करने की धमकी भी देते थे। 

सुगौली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आनन फानन में मुख्य अभियुक्त मृतका के पति शेख सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सद्दाम गत 4 जून से मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की सजा भुगत रहा है। सद्दाम के परिजनों ने मृत घोषित नजनीन खातून को मोतिहारी नगर के अगरवा मुहल्ला से खोज निकाला है। जो अपने प्रेमी फैयाज के साथ घर से फरार हो गयी थी। प्रेमी फैयाज नजनीन को मोतिहारी के अगरवा मुहल्ला में एक किराये के मकान में रखता था,जहां वह कभी कभी आया भी करता था। नजनीन अपने पुत्र के साथ रह रही थी। 

बीती रात पुत्र का तबीयत बिगडने के बाद डॉक्टर से दिखाने के क्रम में मामले का खुलासा हुआ है। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अगरवा मुहल्ला से बरामद किया है। मृत घोषित नजनीन को बरामद कर ससुराल वालों ने सुगौली थाना पुलिस को सूचित किया,जहां से पुलिस ने मृत घोषित महिला को बरामद कर न्यायलय में लाया। इधर सुगौली थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को न्यायालय में भेजा गया है,न्यायालय के आदेश के बाद ही कार्रवाई किया जायेगा।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News