बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति खेती में व्यस्त, यहां मायके जाने के बहाने निकली पत्नी बच्चों संग रास्ते से हो गई लापता

पति खेती में व्यस्त, यहां मायके जाने के बहाने निकली पत्नी बच्चों संग रास्ते से हो गई लापता

NAUGACHHIYA :  परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है. महिला के पति ने मामले की जानकारी परबत्ता थाना पुलिस को दी है. महिला के पति ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा है कि 28 नवंबर को सुबह आठ बजे उसकी पत्नी ने उसे कहा कि वह मायके जा रही है. जिसके बाद उसके पति ने उसे ₹1000 भी दिए. लेकिन शाम में ही पता चला कि उसकी पत्नी मायके नहीं पहुंची है

 महिला के पति ने कहा कि संबंधियों के यहां और संभावित जगहों पर काफी खोजबीन की है लेकिन उसकी पत्नी और बच्चों का कुछ भी अता पता नहीं चल सका है. लापता महिला के पति ने बताया कि वह खेती गृहस्थी के काम में व्यस्त रहता था। लेकिन लापता होने के बाद उसे पता चल रहा है कि उसकी पत्नी किसी लड़के से मोबाइल फोन से बात करती थी. महिला के पति ने महिला और बच्चों को बरामद करने की गुहार परबत्ता पुलिस ने लगाई है. 

इधर परबत्ता थाना के थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है जल्द ही बच्चों के साथ महिला को भी बरामद कर लिया जाएगा.

Suggested News