बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुहागरात की रात ही पति ने की हैवानियत, नशे की दवा खिलाकर दोस्तों संग मिलकर नई नवेली दुल्हन से किया गैंगरेप

सुहागरात की रात ही पति ने की हैवानियत, नशे की दवा खिलाकर दोस्तों संग मिलकर नई नवेली दुल्हन से किया गैंगरेप

ITAWA : शादी  के बाद ससुराल आई नई दुल्हन को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि सुहागरात की रात ही उसे दुष्कर्म की घटना का शिकार होना पड़ेगा। वह भी उस व्यक्ति के द्वारा, जिसके साथ उसने कुछ घंटे पहले ही सात फेरे लिए थे। वही पति अपने दोस्तों संग मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करेगा। गैंगरेप की घटना के बाद आरोपी पति पीड़िता दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया।

शादी की  पहली रात को सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला यूपी के इटावा जिले के इकदिल थाने से जुड़ा है। पीड़िता के मुताबिक 28 नवंबर को उसकी शादी चौबिया के पास एक गांव में हुई थी. 29 नवंबर को जब उसकी विदाई की गई तो ससुराल पहुंचने पर खूब नाच गाना हुआ और कंगन खोलने की रस्म भी हुई। पीड़िता के चाचा ने बताया कि ससुराल में उसी रात में मेरी भतीजी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की. लड़की को इतना मारा कि वह बेहोश हो गई थी। 

नशीला दवा खिलाकर किया गैंगरेप

फिलहाल अस्पताल में विवाहिता का इलाज किया जा रहा है। विवाहिता की मानें तो शाम के समय जब वो अस्वस्थ हुई तो उसको उसके पति ने नशीली दवा खिला दी. पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि नशे की हालत में रात के समय उसके पति और कुछ लोगों ने उसके साथ गलत काम किया और उसे मारा पीटा भी गया. जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया और ससुराल वाले फरार हो गए।

दुल्हन को लगी गंभीर चोटा, बच्चादानी भी फटा

महिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कजली गुप्ता ने बताया कि इस समय मरीज की हालत में सुधार है उसके अंदरुनी पार्ट में इंजुरी थी.  बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी डॉक्टर्स ने उस को कंट्रोल किया और उसका उपचार जारी है.  उसके साथ जबरदस्ती हुई थी। पिटाई से उसकी बच्चेदानी तक फट गई।  फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 



Suggested News