बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति को अवैध संबंध का चला पता, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या

पति को अवैध संबंध का चला पता, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या

JAMUAI : जिले से अवैध संबंध के चक्कर में एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के झाझा थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया गया है कि झाझा थाना में विजय कुमार नामक युवक की उसकी पत्‍नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेत कर हत्‍या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस मामले को लेकर मृतक की मां ने झाझा थाना में बहू पूनम, उसके प्रेमी थामस और अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थामस और मृतक की पत्नी पूनम देवी के बीच बीते तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी मृतक विजय कुमार को हो गई थी। मृतक विजय पत्‍नी को अपने साथ लखनऊ ले जाना चाहता था, लेकिन इसके पहले ही पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया।

 

 

Suggested News