बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति के अवैध सम्बन्ध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने हत्या कर की जलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

पति के अवैध सम्बन्ध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने हत्या कर की जलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

NAWADA : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के धनबारा गांव में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या कर दी। इसके बाद बिना ससुराल को सूचना दिए हुए शव को जलाने की कोशिश की। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट से शव को बरामद कर लिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ससुराल के लोग फरार हो गए है। 


मृतका की पहचान धनबारा गांव निवासी विकास यादव की 28 वर्षीय पत्नी बौली देवी के रूप में किया गया। बताया जा रहा है की पति कोलकाता में रहता था और वहां किसी लड़की से पति का अवैध संबंध चल रहा था। इसका विरोध पत्नी के द्वारा लगातार किया जाता था। शनिवार को पत्नी ने अवैध संबंध को लेकर पति का विरोध किया। 

जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने अपनी ही पत्नी को पीट-पीटकर हत्या कर शव को जलाने के फिराक में था। जिसके बाद मृतिका के भाई ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जहां मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल भेज दिए हैं। श्मशान घाट पर शव को जलाने से पहले ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस की भनक लगते ही ससुराल वाले श्मशान घाट से फरार हो गए। 

वही जानकारी मिलते ही अकबरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की बात कही गई है। मृतिका के भाई ने कहा है कि हमारे जीजा का अवैध संबंध का और इसका विरोध हमारी दीदी के द्वारा लगातार किया जा रहा था। अंत में जिला के द्वारा मेरी दीदी को पीट-पीटकर हत्या कर शव को जलाया जा रहा था। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News