बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : भाभी से अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : भाभी से अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BANKA : जिले में इन दिनों महिला हिंसा की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी सिलसिले में बांका जिले के टाउन थाना के सुढ़ाकोल स्थित महुआडीह में शनिवार की देर रात एक विवाहिता को उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाहिता की मौत को आत्महत्या का रंग देने के लिए शव को फंदे के सहारे लटका देने का मामला प्रकाश में आया है। जब मामले की भनक ग्रामीणों को लगी, तो पति शव लेकर स्कूटी से भागने लगा। पुलिस ने इस मामले में पति को गिरफ्तार किया है। मृतका के पिता ने दामाद के अवैध संबंध में बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार विवाहिता शिल्पी कुमारी की शादी पंद्रह वर्ष पूर्व सुढ़ाकोल महुआडीह संजय दास के साथ हुई थी। मृतका के पिता बालेश्वर दास ने बताया कि संजय का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। शिल्पी इसका हमेशा विरोध करती थी। शनिवार की देर रात संजय ने शिल्पी की  बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे फंदे से लटका दिया।

ग्रामीणों ने जब इस बात की जानकारी शिल्पी के घरवालों को दी तो संजय पत्नी के शव को स्कूटी से लेकर अपने भतीजे के साथ भागने लगा। इस दौरान ग्रामीणों और उसके परजनो के द्वारा संजय का पीछा किया गया। इसके बाद संजय स्कूटी लेकर बाराहाट थाना परिसर में लेकर चला गया। जहां थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बांका टाउन थाना को मामले की सूचना दी और संजय व उसके भतीजा सुजल दास को पकड़कर बांका टाउन थाना को सौंप दिया।

टाउन थाना के द्वारा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर मेडिकल बाेर्ड गठित कर शिल्पी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इधर, पुलिस दोनों चाचा-भतीजा को जेल भेजने की तैयारी में है। थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर हत्या की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News