बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

AURANGABAD : जिले के मदनपुर थाना के पडरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। ताकि लोग ये समझे की पत्नी ने आत्महत्या की है। ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी तो घटनास्थल पर जा पहुंचे। जहां देखा की मृतिका के गले में दुपट्टे का फंदा लगा शव पंखे से लटका है। हालांकि मृतिका के पैर जमीन से सटे थे। 

मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के चतरा की रहनेवाली प्रतिमा की शादी 3 वर्ष पहले यानी कि 2018 में पडरिया गांव के हिमांशु से बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद कुछ वर्ष तक सब ठीक ठाक चल रहा था। प्रतिमा का एक 2 वर्ष का पुत्र भी है। ग्रामीणों ने बताया कि हिमांशु को शराब पीने की आदत थी और  शराब के नशे में वो अपनी पत्नी से मारपीट किया करता था। दो तीन बार हमलोग समझौता करा चुके थे। लेकिन आज न जाने उसके मन मे कौन सा शैतान जाग उठा और अपनी ही पत्नी की हत्या कर डाली। 

सूत्रों से इस बात की भी जानकारी मिली कि मृतिका आज न्याय की गुहार लेकर थाने भी गई थी। लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसे थाने से भगा दिया। पुलिस ने इस मामले को हल्के में लिया। जिससे कि प्रतिमा आज इस दुनिया मे नही रही। घटना की सूचना पाकर मदनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है। वहीं जांच में जुट गई है। पुलिस ने भी प्रथम दृष्ट्या हत्या की बात कही। जानकार सूत्र ने बताया कि शेरघाटी से मृतिका के ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News