बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

Sasaram: जिले में एक बार फिर एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गयी। रोहतास जिला के बड्डी ओपी के महुआ पोखर में एक विवाहिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। 

महिला की हत्या का आरोप विवाहिता के पति पर ही लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि 26 वर्षीय एतवरिया देवी की शादी के 7 साल बाद भी कोई संतान नहीं था। जिसको लेकर पति गुड्डू मुसहर के साथ आए दिन तनाव रहता था। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता था। 

बीते रात भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। उसके बाद आज विवाहिता का शव महुआ पोखर से बरामद किया गया। उधर घटना के बाद पति फरार है। परिजनों के सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर सासाराम सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Suggested News