बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क हादसे में डुमरी पंचायत के पूर्व मुखिया पति की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

सड़क हादसे में डुमरी पंचायत के पूर्व मुखिया पति की मौत, अज्ञात  वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

LAKHISARAI : बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर विधुत सब स्टेशन के समीप एन एच 80  पर अज्ञात वाहन  की टक्कर में डुमरी पंचायत के पूर्व मुखिया पति की मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार डुमरी पंचायत के पूर्व मुखिया मिन्नी देवी के पति अनुज सिंह उर्फ पिंटू सिंह उम्र (55) बाइक से पहाड़पुर पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर प्रतापपुर गांव लौट रहे थे। इसी बीच पहाड़पुर व प्रतापपुर के बीच एनएच 80 स्थित विद्युत सब-स्टेशन के समीप  सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर के जोरदार आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा लहू लुहान जख्मी पिन्टू सिंह को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ललन कुमार के द्वारा जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार व एसआई राकेश कुमार पुलिस बलाें के साथ पहुंचे।हालांकि घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके फरार हो गया।



Suggested News