बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति की हैवानियत! जंगल में लकड़ी की जगह पत्नी को ही कुल्हाड़ी से मारकर ले ली जान, पुलिस ने शव को किया बरामद

पति की हैवानियत! जंगल में लकड़ी की जगह पत्नी को ही कुल्हाड़ी से मारकर ले ली जान, पुलिस ने शव को किया बरामद

JAMUI : जिले के गिद्धेश्वर जंगल से पुलिस ने 45 वर्षीय महिला का शव बरामद बरामद किया है। बताया गया कि पति ने ही कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी।  बताया जाता है कि बुधवार दोपहर पति-पत्नी लकड़ी काटने जंगल गए थे। जंगल में ही पति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। 

मृतक महिला बेला पंचायत के मानपुर गांव निवासी पारो यादव के पुत्र सुरेश यादव की पत्नी थी। एक साल पूर्व पारो यादव के पुत्र सुरेश यादव की शादी बरहट प्रखंड के टेंगहरा गांव निवासी महिला के साथ हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। 

महिला की हत्या की सूचना मिलते ही खैरा थाना के थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपित पति की तलाश की जा रही है।

Suggested News