बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध संबंध का पति करता था विरोध, दशहरे के दिन पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर चढ़ा दी बलि

अवैध संबंध का पति करता था विरोध, दशहरे के दिन पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर चढ़ा दी बलि

PURNIA : विजयदशमी के दिन जहां महिलाएं सिंदूर लगाकर माता से अखंड सुहाग का वर मांग रही थीं। वहीं पूर्णिया जिले में एक पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी समेत तीन अज्ञात लोगों पर लगा है। बताया जा रहा है कि पत्नी के कई युवकों के साथ अवैध संबंध थे, जिसका पति विरोध करता था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
 
घटना के संबंध में बताया गया है कि 19 अक्टूबर विजयदशमी के दिन जिले के सरसी थाना के कचहरी बलुआ में एक युवक शव बरामद हुआ। मृतक की बड़े ही बेरहमी से चाकू मारकर हत्या की गई थी। युवक के सिर पर चाकू के कई जख्म पाए गये। मृतक की पहचान रामनगर निवासी अनिल के रुप में हुई। 

मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई अनिल की पत्नी का कई लड़कों से अवैध संबंध है। उसका भाई अक्सर इस बात का विरोध करता था, जिस कारण भाभी ने दो-तीन लोगों के साथ मिलकर अपने पति अनिल की हत्या करा दी। भाई ने बताया कि मृतक अनिल अपनी पत्नी को लेकर अपने घर रामनगर से बाइक से मायके कोशिकापुर जा रहा था रास्ते में ही कचहरी बलुआ के पास उनकी बेरहमी से चाकू गोदकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। 

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अनिल की दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले छोड़ी मृतक की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। 

पुलिस मृतक के भाई के बयान पर पत्नी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

Suggested News