बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मारपीट के आरोप में जेल गया पति तो पत्नी को आई प्रेमी की याद, जमानत मिलने से पहले हुई फरार

मारपीट के आरोप में जेल गया पति तो पत्नी को आई प्रेमी की याद, जमानत मिलने से पहले हुई फरार

BAGAHA : बिहार के बगहा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक पति किसी अपराध के आरोप में जेल गया। पत्नी को उसका प्रेमी याद आ गया। फिर क्या था। पत्नी ने प्रेमी को पति के जेल जाने की जानकारी दी। जिसके बाद वे दोनों चोरी छिपे मिलने लगे। दोनों का प्रेम फिर से परवान चढ़ने लगा। इसके बाद पति के जेल से लौटने से पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। जेल से जमानत पर छूटकर जब पति वापस घर आया तो पत्नी गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब कहीं पत्नी का पता नहीं चला तो पति थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पति की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की जिले के धनहा थाना क्षेत्र के मुसहरी भगवान पांडेय टोला गांव निवासी एक युवक को मारपीट के मामले में पुलिस ने करीब छह महीने पूर्व गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद जब युवक अपने घर पहुंचा तो आसपास के लोगों ने बताया की उसकी पत्नी पिछले डेढ़ महीने से घर पर नहीं है। 

इस मामले को लेकर युवक ने गाँव के ही धनंजय चौधरी, आनंद चौधरी, राजेश चौधरी और बन्हू चौधरी को नामजद किया है। युवक ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में आरोपितों ने महिला को गायब कर दिया है। हालाँकि पुलिस की ओर से बताया गया की मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। 



Suggested News