बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पारिवारिक विवाद में पति पत्नी ने खाई जहर, मोहल्ले में मचा हड़कंप, इलाज के लिए अस्पताल में हुए भर्ती

BIHAR NEWS : पारिवारिक विवाद में पति पत्नी ने खाई जहर, मोहल्ले में मचा हड़कंप, इलाज के लिए अस्पताल में हुए भर्ती

SASARAM : जिले के नगर थाना क्षेत्र के जख्खी सईद मोहल्ले में एक दंपति ने पारिवारिक विवाद में जहर खा लिया। जिससे दोनों की हालत बेहद खराब हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। जहां ट्रामा सेंटर में दोनों को भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक जख्खी सईद के रहने वाले पिंटू कुमार तथा उनकी पत्नी नीलम देवी ने पारिवारिक विवाद में यह गंभीर कदम उठाया हैं। जब दोनों की स्थिति बिगड़ने लगी तो मोहल्ले में हंगामा मच गया। 

आसपास के लोग इकट्ठा हुए तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी इक्कठा कर रही है। वैसे दोनों का इलाज डॉक्टरों ने शुरू कर दिया है। लेकिन स्थिति चिंताजनक बताई जाती है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News