बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पैसे के लिए पति ने पत्नी को ऐसा घिनौना काम के लिए किया मजबूर, पत्नी ने उठाया यह बड़ा कदम

पैसे के लिए पति ने पत्नी को ऐसा घिनौना काम के लिए किया मजबूर, पत्नी ने उठाया यह बड़ा कदम

News4nation desk : दहेज में रुपये नहीं मिलने से एक पति ने ऐसी शर्मनाक कदम उठाया जिसे जानकर आप दंग रह जायेंग। पहले तो पति ने अपनी पत्नी को अपने विजनेश पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। लेकिन जब पत्नी ने इससे इंकार कर दिया तो उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। पति की इस घिनौनी करतूत से परेशान पत्नी एसपी के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। मामला राजस्थान के चुरु की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि चुरु जिले के सादुलपुर के एक गांव में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिये मजबूर किया। जब पत्नी ने इससे इंकार किया, तो उसे जहर दे दिया। हालांकि महिला की किशमत अच्छी थी कि वह बच गई। पति के इस कूकर्म परेशान पत्नी ने चूरू पहुंच कर एसपी से न्याय की गुहार लगायी है।
 
 पीड़िता के अनुसार वर्ष 2017 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसे पति दहेज के लिए परेशान करता था। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई, तो पति ने उसे दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति के बिजनेस पार्टनर का उनके घर पर आना जाना लगा रहता था, जो उस पर बुरी नजर रखता था। बिजनेस पार्टनर की गन्दी हरकतों की शिकायत जब उसने अपने पति से की तो पति साफ तौर पर कह दिया कि उसका पार्टनर जैसा कहे उसे वैसा ही करना होगा। जब उसने पति के इस बात को मानने से इंकार कर दिया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया। 

पीड़िता ने आरोपी पति सुभाष, ससुर रामजी लाल सहित ससुराल के अन्य लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

Suggested News