PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुन रहे। आज पंचायती राज,जल संसाधन,ग्रामीण कार्य विभाग समेत कई विभागों की शिकायत सुन रहे। पश्चिम चंपारण से आये एक रिटायर्ड व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाया कि हमारा गांव यूपी में मिला दिया जाए।क्यों कि हमारा गांव कुशीनगर से एक किमी की दूरी पर है।
वृद्ध की यह मांग सुन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हंसने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैसे संभव है। आपके गांव को कुशीनगर में मिला दिया जाए। सीएम नीतीश ने कहा कि आप अपने गांव की समस्या बताइए,कोई समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें पथ निर्माण विभाग के अधिकारी के पास भेज दिया।