बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ठगी के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार संजीव सिंह ने किया ऐलान, कहा “मैं हूँ कांग्रेस का राष्ट्रीय नेता, 2024 में लडूंगा लोकसभा चुनाव”,

ठगी के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार संजीव सिंह ने किया ऐलान, कहा “मैं हूँ कांग्रेस का राष्ट्रीय नेता, 2024 में लडूंगा लोकसभा चुनाव”,

BHAGALPUR : दिल्ली क्राइम ब्रांच और नवगछिया पुलिस के द्वारा ठगी के एक मामले में अपने आप को कांग्रेस नेता बताने वाले संजीव सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें आज दिल्ली से नवगछिया लाया गया। नवगछिया थाने में पूछताछ के बाद इन्हें मेडिकल के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया और वहां से कोर्ट में पेश किया गया है। 

दरअसल संजीव कुमार सिंह अपने को कांग्रेस का राष्ट्रीय नेता बताते हैं और कांग्रेस पार्टी में पर्यवेक्षक प्रभारी बताते हैं। नवगछिया थाने में इन पर पांच मई 2013 को चंदेश्वरी प्रसाद सिंह के द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपया ठगने का आरोप लगाया गया था। 

इसके बाद कोर्ट के द्वारा इनकी गिरफ्तारी वारंट निकल गई थी। जिसमें उनकी गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है। 10 सालों के बाद कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी हो पाई है। वही गिरफ्तार कांग्रेस नेता अपने आप को 2024 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का उम्मीदवार बता रहे हैं और राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने की बात कर रहे हैं।

बता दें की संजीव कुमार सिंह पर नौकरी के नाम चार लाख रूपये ठगी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कई जब उसे गिरफ्तार किया गया। तब उसके घर में पोस्टर भी बरामद किया गया था। जिसमें उसे प्रधानमंत्री का भावी उम्मीदवार बताया गया था। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News