बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के ये आईएएस अफसर महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विस चुनाव के लिए होंगे प्रेक्षक, देखें लिस्ट

बिहार के ये आईएएस अफसर महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विस चुनाव के लिए होंगे प्रेक्षक, देखें लिस्ट

PATNA: बिहार के 4 अन्य आईएएस अधिकारियों को भी देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक की जिम्मेदारी दी जा रही है। झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने इन्हें प्रेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जिन आईएएस अधिकारियों को प्रेक्षक बनाया गया है उनमें सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव मनीष कुमार, एससी-एसटी विभाग के अपर सचिव मो. मंजूर अली, पंचायती राज विभाग के निदेशक चंद्रशेखर सिंह और प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह शामिल है। 

इससे पहले भी चुनाव आयोग ने बिहार के कई आईएएस अधिकारियों को महाराष्ट्र और हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी जानकारी सभी अधिकारियों को दे दी है।


Suggested News