बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टीम इंडिया की नई भगवा जर्सी विवादों में, विपक्षी पार्टियों ने उठाए सवाल

टीम इंडिया की नई भगवा जर्सी विवादों में, विपक्षी पार्टियों ने उठाए सवाल

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। इसी बीच टीम इंडिया की नई भगवा जर्सी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस पर सवाल उठाए हैं।

 टीम इंडिया को इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को परंपरागत नीले ड्रेस की बजाए भगवा ड्रेस पहनकर खेलना है। टीम इंडिया ने अभी यह भगवा जर्सी पहनी भी नहीं और उसके पहले ही वह विवादों में आ गई है।

भारतीय टीम के ड्रेस के रंग को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी और महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष नसीम खान ने भारतीय टीम के भगवा ड्रेस पर सवाल उठाए हैं। नसीम खान ने कहा कि खेल हो या सांस्कृतिक इवेंट्स पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने भगवा राजनीति का ट्रेंड शुरू कर दिया है।

क्या है मामला

वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने फुटबॉल की तर्ज पर होम और अवे जर्सी का चलन शुरू किया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि दोनों टीमों की जर्सी का रंग समान नहीं हो जाए। इसके चलते भारतीय टीम को 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ ऑरेंज जर्सी पहनकर मैदान में उतरना होगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इंग्लैंड टीम की ड्रेस का रंग भी नीला है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अतुल वासन ने इस विवाद को बेवजह का बताया है।

Suggested News