बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार बनी तो राहुल गांधी करेंगे युवाओं के लिए सबसे बड़ा काम, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में किया ऐलान

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार बनी तो राहुल गांधी करेंगे युवाओं के लिए सबसे बड़ा काम,  'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में किया ऐलान

DESK. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की. भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने कहा है कि अगर देश में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो 30 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी. राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारे घोषणापत्र में, हमने एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान की है। साथ ही केंद्र में सरकार आई तो हम 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक भारत की आबादी का लगभग 90% हिस्सा हैं। लेकिन, अगर संस्थाओं और बजट को देखें तो इन लोगों की कोई भागीदारी नहीं है। राष्ट्रपति एक आदिवासी हैं, और जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, तो क्या आपने उनका चेहरा टेलीविजन पर देखा था? नहीं, क्योंकि वह एक आदिवासी है। 

मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निकले राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, 'हिन्दुस्तान में 30 लाख सरकारी रिक्तियां हैं। मोदी जी इनको भरवाते नहीं हैं। बीजेपी इनको भरती नहीं है। सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि 90 पर्सेंट को 30 लाख नौकरियां हम देंगे।' 

'कॉलेज के बाद सबको एक लाख वाला अधिकार'  : राहुल गांधी ने दूसरे वादे के तहत कहा कि देश में हर ग्रैजुएट को एक लाख रुपए वाला एक अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने हर युवा को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने की बात कही। उन्होंने कहा, 'हम मनरेगा लाए थे जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ, हमने रोजगार का अधिकार दिया था। वैसे ही हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा। कॉलेज के तुरंत बाद हर युवा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा।'

Suggested News