तेजस्वी अगर मुख्यमंत्री बने राजनीति से हमेशा के लिए ले लूंगा संयास, रालोजपा सांसद ने की बड़ी घोषणा

तेजस्वी अगर मुख्यमंत्री बने राजनीति से हमेशा के लिए ले लूंगा संयास, रालोजपा सांसद ने की बड़ी घोषणा

NAWADA : नवादा सांसद चंदन सिंह ने जिला अतिथि गृह में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान वे मीडिया से भी रू-ब-रू हुए। जब सांसद से पूछा गया कि क्या भविष्य में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इस सवाल पर सांसद ने कहा कि जिस दिन तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, वचन देता हूं, उस दिन मैं राजनीति से संयास ले लूंगा।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लालू-राबड़ी के 15 साल के कार्यकाल को देखे हुए हैं। बिहार की जनता अब दोबारा यह गलती नहीं करेगी। आज भी उस जंगलराज की याद कर लोग सहम जाते हैं। एक बार फिर महागठबंधन की सरकार में बिहार में जंगलराज कायम है। महागठबंधन सिर्फ अपना विकास की बात करता है। पहले का दौर अब समाप्त हो गया आज के जमाने में सभी पढ़े लिखे लोग हैं और सभी लोग बिहार का विकास चाहते हैं। 

अमित शाह के नवादा आगमन के सवाल पर उन्होंने कहा कि नवादा वासियों के लिए यह गर्व की बात है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह नवादा आ रहे हैं। जिलेवासियों की ओर से अमित शाह का नवादा में हृदय से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह के आगमन से एनडीए और मजबूत होगा।

Find Us on Facebook

Trending News