बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

DOCUMENT गुम हुआ तो दूसरी कॉपी के लिए अब जेब ज्यादा करनी होगी ढीली, BSEB ने बढ़ाई दरें

DOCUMENT गुम हुआ तो दूसरी कॉपी के लिए अब जेब ज्यादा करनी होगी ढीली, BSEB ने बढ़ाई दरें

PATNA : बिहार बोर्ड से मैट्रिक और इंटर पास कर चुके छात्रों को अब अपने प्रमाण पत्र की डूप्लीकेट कॉपी हासिल करने के लिए अब ज्यादा पैसों का भुगतान करना होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विभिन्न कागजातों की दूसरी प्रति निकालने का शुल्क बढ़ा दिया है। अब मैट्रिक के मूल प्रमाण पत्र की दूसरी कापी लेने के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि पहले इसके लिए शुल्क 300 रुपये था। बढ़ी दरें इसी महीने की एक फरवरी से लागू हो गई हैं। 

लघु सुधार के लिए 500 रुपए न्यूनतम चार्ज

मैट्रिक की तरह  इंटर के परीक्षार्थियों को औपबंधिक प्रमाणपत्र लेने के लिए 240 रुपये देना होगा, पूर्व में इसके लिए 120 रुपये शुल्क निर्धारित था। इसी तरह प्रमाणपत्रों में किए जाने वाला सुधार शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। अब प्रमाण पत्रों में लघु सुधार के लिए 500 रुपये एवं दीर्घ सुधार के लिए 800 रुपये शुल्क देना होगा। पहले लघु सुधार के लिए 300 रुपये एवं दीर्घ सुधार के लिए 600 रुपये निर्धारित किया गया था। 

बिहार बोर्ड द्वारा बढ़ाये गए शुल्क

- द्वितीय प्रमाण पत्र : मैट्रिक के प्रमाण पत्र : इंटर के प्रमाण पत्र : डीएलएड के प्रमाण पत्र 

- मूल प्रमाण पत्र : 500 : 600 : 600

- औपबंधिक प्रमाण पत्र : 300 : 240 : 240 

- अंक प्रमाण पत्र : 300 : 300 : 300 

- माइग्रेशन सर्टीफिकेट : 350 : 240 : 000

- पंजीयन कार्ड : 200 : 000 : 200  

- अंग्रेजी वर्जन प्रमाण पत्र : 500 : 600 : 000 


Suggested News