बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नशे के लिए पत्नी ने नहीं दिए पैसे तो सिरफिरे पति ने मार दी गोली, मौके पर हुई मौत

BIHAR NEWS : नशे के लिए पत्नी ने नहीं दिए पैसे तो सिरफिरे पति ने मार दी गोली, मौके पर हुई मौत

NALANDA : जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरीठ गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नशा का विरोध करने पर पति ने पत्नी को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मृतका शंभू शरण पांडे की 40 वर्षीय पत्नी कंचन देवी है। मृतिका के पुत्र संदीप पांडेय ने बताया कि अक्सर हमारे पिता नशा करने के लिए पैसे की मांग किया करते थे। नहीं देने पर मां के साथ अक्सर मारपीट किया करते थे।

बेटे ने बताया की आज पिता जब वह कहीं से लौट कर घर आए तो मां से पैसे की मांग करने लगे। लेकिन माँ ने पैसा देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने पहले तो मारपीट किया। उसके बाद पिस्तौल से सिर में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। मृतिका की बहू जब घर से बाहर निकल कर शोर मचायी तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। 

हालांकि ग्रामीणों में महिला का किसी अन्य से अवैध संबंध का चर्चा भी जोरों पर है। चर्चा है कि अवैध संबंध में ही पति ने गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कतरीसराय थाना अध्यक्ष शरद रंजन ने बताया कि घटना के बाद पुलिस गांव पहुंची थी। तब तक आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने कहा की शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गयी है। उधर इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News