बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी को पसंद नहीं आया मेकअप तो जेई ने पार्लर पर चलवा दिया बुलडोजर, कमिश्नर ने लिया यह एक्शन

पत्नी को पसंद नहीं आया मेकअप तो जेई ने पार्लर पर चलवा दिया बुलडोजर, कमिश्नर ने लिया यह एक्शन

N4N DESK : हरियाणा के गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर पर नगर निगम का बुलडोजर चला दिया गया। हालाँकि वजह जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। बुलडोजर किसी अतिक्रमण या गैर कानूनी काम के लिए नहीं चलाया गया। बल्कि इसकी वजह मात्र इतनी थी कीनगर निगम के जूनियर इंजीनियर की पत्नी को मेकअप पसंद नहीं आया तो पति ने ब्यूटी पार्लर पर ही बुलडोजर चलवा दिया। मामले के सामने आने के बाद कमिश्नर ने आरोपी जेई को सस्पेंड कर दिया है।

घटना के संबंध में सेक्टर-38 स्थित कट स्टाइल पार्लर के दिल्ली महरौली निवासी मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगर निगम के जेई राकेश कुमार अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ आए। पार्लर मालिक ने कहा कि इन्हें जो सुविधा चाहिए, वो दे दो। जेई फेशियल कराकर चले गए। लेकिन उनकी पत्नी और दूसरी महिला वहीं रुक गईं। इस बीच जेई की पत्नी ने मेकअप करने की बात कहीं। लेकिन पार्लर में वह प्रोडक्ट मौजूद नहीं था। जिसे मालिक ने तुरंत मंगवाने की बात कही। 

वहीँ पार्लर में महिला को जो साड़ी बाँधी गई। वह भी उसे पसंद नहीं आई। पार्लर में किया गया हेयर स्टाइल भी उसे पसंद नहीं आया। जिसके बाद महिला ने अपने जेई पति को बुला लिया। महिला और उसके पति ने पार्लर के 5 हज़ार रूपये भी नहीं दिए और वहां से चले गए। 10 मिनट के बाद मौके पर नगर निगम की गाड़ी आई और पार्लर के बोर्ड को उतार दिया। वहीं रोकने आए कर्मियों के साथ भी मारपीट की गयी। बाद में इस मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। हालाँकि इस मामले की जानकारी मिलने पर जेई को सस्पेंड कर दिया गया।

Suggested News