बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इफ्तार में सियासत: जेडीयू के इफ्तार में पहुंचे कांग्रेस और आरजेडी के MLA, आरजेडी में बीजेपी के शत्रु

इफ्तार में सियासत: जेडीयू के इफ्तार में पहुंचे कांग्रेस और आरजेडी के MLA, आरजेडी में बीजेपी के शत्रु

PATNA : बिहार में इफ्तार की सियासत जारी है। बुधवार को जेडीयू और आरजेडी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जेडीयू के इफ्तार में कांग्रेस के दो विधायक मुन्ना तिवारी और सुदर्शन पहुंचे। इन दोनों विधायकों के पहुंचने से एकबार फिर कांग्रेस में टूट की संभावना जताई जा रही है। जेडीयू के इफ्तार पार्टी का आयोजन हाल हीं में कांग्रेस से जेडीयू में शामिल हुए अशोक चौधरी ने किया था। कांग्रेस के कई विधायक हैं जिनकी अशोक चौधरी से निकटता जग जाहिर है। 


IFTAR-POLITICS--CONGRESS-RJD-MLA-IN-JDU-IFTAR-BJP-SHATRU-IN-RJD3.jpg


आरएलएसपी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी और पार्टी के सांसद राम कुमार शर्मा भी जेडीयू के इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। पहले ये खबर आयी थी आरएसएसपी इफ्तार में शामिल नही होगी। दूसरी ओर आरजेडी के इफ्तार में बीजेपी के नाराज सांसद शत्रुध्न सिन्हा शामिल हुए। तेजप्रताप यादव और तेजस्वी ने गर्मजोशी से बीजेपी के शत्रु का स्वागत किया। उम्मीद की जा रही है कि अगला चुनाव शत्रुध्न सिन्हा आरजेडी से ही लड़ेंगे।


IFTAR-POLITICS--CONGRESS-RJD-MLA-IN-JDU-IFTAR-BJP-SHATRU-IN-RJD2.jpg


जेडीयू के इफ्तार में सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सुशील मोदी,केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ एनडीए में शामिल दलों के नेता मौजूद थे। वहीं आरजेडी के इफ्तार में तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा भारती के अलावा महागठबंधन के नेता शामिल हुए।

Suggested News