बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आईजी ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

BIHAR NEWS : आईजी ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

PURNEA : तिरहुत रेंज के आईजी ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. तबादले की लिस्ट में इंस्पेक्टर, दारोगा, जमादार, हवलदार और सिपाही का नाम शामिल है. आज पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में जिलावधि पूर्ण कर चुके स0अ0नि0 से पुलिस निरीक्षक एवं समकक्ष कोटि के पुलिस पदाधिकारियों एवं सिपाही से हवलदार कोटि के कर्मियों के स्थानांतरण हेतु स्थानांतरण समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया एवं अररिया के पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया. स्थानांतरण समिति के बैठक में कुल 4 पुलिस निरीक्षक, 61 पुलिस अवर निरीक्षक, 116 सहायक अवर निरीक्षक, 70 हवलदार एवं 642 सिपाहियों के स्थानांतरण किया गया. जिसमें पुर्णिया जिला से कुल 01, कटिहार जिला से 1 एवं अररिया जिला बल से 2 पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया. पुर्णिया जिला से कुल 25, कटिहार जिला से कुल 13 , अररिया जिला से  कुल 23 पुलिस अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया. 

पूर्णिया जिला से स्थानांतरित थानाध्यक्षों/अंचल निरीक्षक की सूची-

1)  अरविंद कुमार - अमौर अंचल (स्थानांतरित जिला- कटिहार)

2) मो0 गुलाम शाहनवाज़ आलम- चंपानगर ओपी अध्यक्ष (स्थानांतरित जिला - अररिया)

3) चंदन कुमार ठाकुर- कसबा थानाध्यक्ष(स्थानांतरित जिला - अररिया )

4) आदित्य कुमार - मुफ्फसिल थानाध्यक्ष(स्थानांतरित जिला- अररिया)

5) विजयेंद्र कुमार - अनगढ़ थानाध्यक्ष(स्थानांतरित जिला- कटिहार)

6) विजय कुमार यादव- मीरगंज थानाध्यक्ष(स्थानांतरित जिला- कटिहार)

7) घनश्याम कुमार-डगरुआ थानाध्यक्ष (स्थानांतरित जिला- अररिया)

8) नगीना कुमार-मधुबनी टी ओ पी प्रभारी(स्थानांतरित जिला- अररिया)

9) मेनका रानी- जलालगढ़ थानाध्यक्ष ( स्थानांतरित जिला- अररिया)

10) संजय कुमार मिश्र- मोहनपुर ओपी प्रभारी(स्थानांतरित जिला-अररिया)

11) मुकेश कुमार- बलिया ओपी प्रभारी(स्थानांतरित जिला- कटिहार )

12) मनुतोष कुमार- अमौर थानाध्यक्ष (स्थानांतरित जिला-कटिहार)

कटिहार जिला से स्थानांतरित थानाध्यक्षों/अंचल निरीक्षक की सूची-

1) धर्मेंद्र कुमार- तेलता ओपी प्रभारी(स्थानांतरित जिला- पूर्णिया)

2)नरेश कुमार - अमदाबाद थानाध्यक्ष(स्थानांतरित जिला- पूर्णिया)

3) किरण कुमारी- महिला थानाध्यक्ष(स्थानांतरित जिला- पूर्णिया )

4) राधेश्याम सिंह यादव - मनसाही थानाध्यक्ष(स्थानांतरित जिला- पूर्णिया)

5) दिनेश कुमार - रौतारा थानाध्यक्ष(स्थानांतरित जिला- पूर्णिया)

6) सुनील कुमार मंडल- सेमापुर थानाध्यक्ष( स्थानांतरित जिला-अररिया)

अररिया जिला से स्थानांतरित थानाध्यक्षों/अंचल निरीक्षक की सूची-

1) हरेंद्र राम- बैरगाछी थानाध्यक्ष( स्थानांतरित जिला- कटिहार)

2) श्यामनंदन यादव- बौसी थानाध्यक्ष( स्थानांतरित जिला- पूर्णिया)

3) मसूद अहमद हैदरी- नरपतगंज थानाध्यक्ष(स्थानांतरित जिला- पूर्णिया )

4) ओम प्रकाश -सिकटी थानाध्यक्ष( स्थानांतरित जिला- पूर्णिया)

5) जीवेश कुमार ठाकुर- महलगांव थानाध्यक्ष ( स्थानांतरित जिला- पूर्णिया)

6) संजय राम - कुवारी थानाध्यक्ष( स्थानांतरित जिला- किशनगंज)

7) वृंद कुमार- बसमतिया थानाध्यक्ष( स्थानांतरित जिला- पूर्णिया)

8) भुटकन राय- घूरना थानाध्यक्ष( स्थानांतरित जिला- कटिहार)

9) विकाश कुमार आज़ाद - जोकीहाट थानाध्यक्ष ( स्थानांतरित जिला- पूर्णिया)

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट

Suggested News