बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में वाहनों से अवैध वसूली करना होमगार्ड जवानों को पड़ा महंगा, एसडीपीओ ने 4 को मौके से किया गिरफ्तार

पटना में वाहनों से अवैध वसूली करना होमगार्ड जवानों को पड़ा महंगा, एसडीपीओ ने 4 को मौके से किया गिरफ्तार

PATNA : पटना के फुलवारीशरीफ में सड़क पर चल रहे वाहनों से अवैध रूप से पैसा वसूलने के आरोप में 4 होमगार्ड के जवानों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को गोलंबर से कुछ ही दूरी पर फुलवारीशरीफ थाना के 4 होमगार्ड के जवान वाहनों से अवैध पैसा की वसूली कर रहे थे। 


बताया जा रहा है कि उसी रास्ते से फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार नगर निकाय चुनाव के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। अचानक पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी की नजर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे चारों होमगार्ड के जवानों पर पड़ी। 

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों होमगार्ड के जवानों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जवानों के नाम रामदेव, महेंद्र प्रसाद, विजेंद्र कुमार एवं अशोक शाह बताया जा रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार चारों होमगार्ड के जवानों को मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। एसडीपीओ की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। 

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News