बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में अवैध केरोसिन तेल कारोबार ने मचाया तहलका, घर में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

भागलपुर में अवैध केरोसिन तेल कारोबार ने मचाया तहलका, घर में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

BHAGALPUR : भागलपुर में खाना बनाने के दौरान किरासन तेल के ड्रम में भयानक आग लग गई। घटना मोजाहिदपुर थाना से महज एक किलोमीटर की बताई जा रही है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि कैलाश साह नामक शख्स के घर में जोरदार धमाका हुआ। 


स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कैलाश शाह और पवन शाह केरोसिन तेल का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार करता थे और इसकी भनक मोजाहिदपुर पुलिस को नहीं थी। थाना के महज एक किलोमीटर की दूरी पर हो रहे केरोसिन तेल का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार पर स्थानीय लोग भी आक्रोशित दिखे। इधर घटना में आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए है। लोगों ने करीब तीन घंटे तक आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

घटना के बाद शहर धुआं धुआं हो गया। लोगों का कहना था कि शहर के रिहायशी इलाके में केरोसिन तेल का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के छह छोटी बड़ी गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

इस दौरान हैरान करने वाली सबसे बड़ी बात यह रही कि पुलिस मौके पर तो पहुंची। लेकिन वहां से लौट क्यों आई? इधर अवैध किरासन तेल का कारोबार करने वाले कैलाश घटना के बाद से फरार है। सवाल अब यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी वरीय अधिकारी घटनास्थल पर क्यों नहीं पहुंचे। सवाल यह भी है कि रिहायशी इलाके में इतने बड़े पैमाने पर आखिरकार केरोसिन तेल का काले कारोबार कैसे चल रहा था? हालांकि इस हादसे में गनीमत रहा कि किसी की जान माल की क्षति नहीं हुई। घटना में दो लोग घायल हुए है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News