बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नक्सल प्रभावित इलाके में बनाई जा रही थी अवैध शराब, भट्टी को स्वाट जवानों ने किया ध्वस्त

नक्सल प्रभावित इलाके में बनाई जा रही थी अवैध शराब, भट्टी को स्वाट जवानों ने किया ध्वस्त

NAWADA : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से सटे डैम किनारे अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की पांच भट्ठियों को  ध्वस्त किया गया। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब और महुआ बरामद किया। जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि मौके से धंधेबाज भागने में सफल रहे। 

रजौली थानाध्यक्ष  ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फुलवरिया गांव से सटे डैम किनारे छापेमारी की गई। जिसमें पांच महुआ शराब की भठ्ठी को ध्वस्त किया गया है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही शराब के धंधेबाज घने जंगल में भागने में सफल रहे। क्षेत्र में शराब की भट्ठी चलाने वाले धंधेबाज के नाम के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। छापेमारी में एएसआइ और स्वाट बल के जवान उपस्थित थे। 

गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महुआ शराब की भट्ठियों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। तीन दिन पूर्व भी दर्जनों शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया था। जिसमें दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लगातार चल रही कार्रवाई के बाद शराब धंधेबाजों में हड़कंप मचा है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News