IMA ने प्राइवेट अस्पताल में घोषित सांकेतिक हड़ताल को लिया वापस

PATNA : IMA ने बिहार के प्राइवेट अस्पतालों में 1 दिन के सांकेतिक हड़ताल को वापस ले लिया है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष के साथ वार्ता के बाद आईएमए ने आज होने वाली प्राइवेट अस्पतालों की एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जाने के निर्णय को बदल दिया है।
अब निर्णय लिया गया है कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम व जीव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के तहत बंद किए गए ऐसे सभी क्लीनिकल संस्थाओं को प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा खोलने की अनुशंसा की जाएगी, जिन्होंने परिषद द्वारा ऑनलाइन प्राधिकार के लिए आवेदन दिया है।
क्लीनिकल संस्थाएं अगले सप्ताह में शर्तो को पूरा करेंगी तो उन्हें बंद करने का नोटिस जारी नहीं किया जाएगा। आईएमए के सचिव हड़ताल को वापस लिया गया है।
आपको बता दें कि इसी मुद्दे पर IMA के अध्यक्ष सहजानंद सिंह ने एलान किया था कि 8 जून को सभी प्राइवेट अस्पताल बंद रहेंगे और प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के फरमान का विरोध करेंगे। लेकिन अंत समय में दोनों के बीच वार्ता हुई और बीच का रास्ता निकाला गया।
विवेकानंद की रिपोर्ट