बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डेढ़ घंटे की छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, करोड़पति निकला बिहार का यह भू-अर्जन अधिकारी

डेढ़ घंटे की छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, करोड़पति निकला बिहार का यह भू-अर्जन अधिकारी

PATNA : निगरानी विभाग ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सासाराम के भू अर्जन पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। भू-अर्जन अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के पास सासाराम नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार भी है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राजेश कुमार गुप्ता के पटना,रोहतास और फारबिसगंज पर की गई है।

करोड़ों की प्रॉपर्टी का हुआ खुलासा

अब तक मिली जानकारी के अनुसार निगरानी विभाग को राजेश कुमार गुप्ता के फारबिसगंज में जमीन के 30 कागजात बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है वहींपिछले 2-3 सालों में  भाई के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की है। अभी तक 2 लॉकर का पता चला है,अभी तक 20 लाख से अधिक नकद रु बरामद हो चुका है, काफी मात्रा में सोने का बिस्कुट बरामद किया गया है। और यह कार्रवाई अब तक की जा रही है।

एक दिन पहले खनन मंत्री के ओएसडी के पास मिली करोड़ी की संपत्ति

एक दिन पहले ही बिहार के खनन मंत्री जनक राम के ओएसडी के पास से करोड़ों  की संपत्ति जब्त की गई थी। वहीं उनकी महिला मित्र के पास से सोने के बिस्कुट और संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए थे। इससे पहले ईओयू और निगरानी विभाग ने पिछले दिनों एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त किया गया था।


Suggested News