बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में चल रही है अहम बैठक, राहुल गांधी नहीं है शामिल

कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में चल रही है अहम बैठक, राहुल गांधी नहीं है शामिल

NEWS4NATION DESK : कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और सभी राज्यों के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों की बैठक शुरू हो गई है। दोबारा पार्टी की कमान संभालने के बाद सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की यह पहली बड़ी बैठक है। 

इस बैठक में खास बात यह है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने के बाद यह पहली बैठक है जिसमें राहुल गांधी मौजूद नहीं हैं। वहीं बतौर महासचिव प्रियंका बैठक में मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि राहुल के पास फ़िलहाल कांग्रेस में कोई पद नहीं है और इसी वजह से वह बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।

बता दें लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनीं।

सोनिया की अध्यक्षता में हो रही ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटि की बैठक में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पार्टी की योजनाओं को लेकर सभी महासचिवों, राज्य प्रभारियों और राज्य प्रमुखों से चर्चा की जा रही है।  

Suggested News