बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरवल के करपी में भाजपा जिला कार्यसमिति की हुई अहम् बैठक, मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह ने की पीएम मोदी के विकास कार्यों की चर्चा

अरवल के करपी में भाजपा जिला कार्यसमिति की हुई अहम् बैठक, मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह ने की पीएम मोदी के विकास कार्यों की चर्चा

ARWAL : भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज करपी के परियारी मठिया में जिलाध्यक्ष अजय पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह व जिला प्रभारी सी डी शर्मा , प्रदेश आई टी सेल के सह संयोजक शुभम राज सिंह उपस्थित हुए। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम् के उद्बोधन से शुरू हुआ। बैठक में संत रविदास की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण की गई।  

आज की जिला कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के समूह G-20 की अध्यक्षता भारत को मिली है। यह भारत के आर्थिक सशक्तिकरण का परिचायक है। G-20 देशों में दुनियां की 60% आबादी , वैश्विक जीडीपी का 80% और वैश्विक व्यापार का 75% शामिल है। यह सभी भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है। आज देश में मोदी सरकार विकास के प्रति कटिबद्ध है। आज भारत विश्वगुरू की ओर बढ़ चुका है। देश में सबका साथ सबका विकास तीव्र गति से हो रहा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% हो रही है ,जो विश्व की अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। देश के 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त में अनाज देने का काम मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है। कोरोना जैसी महामारी में आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मात्र 9 महीने में हीं स्वदेशी निर्मित दो वैक्सीन का निर्माण कर एक ऐतिहासिक कार्य करने का काम हुआ है। शिक्षा , स्वास्थ्य , सड़क के क्षेत्र में आज जो विकास के कार्य हुए हैं वह ऐतिहासिक है। आज किसान , युवा गरीब सभी लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 

वहीं कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए जिला प्रभारी सी डी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण अभियान पर विशेष बल दें। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कस अभी से ही कार्य करने की रूपरेखा तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर कार्यकर्ता प्रवास कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करायें। लोकसभा प्रवास योजना के तहत लाभार्थी टीम ,सोशल मीडिया टीम,लिगल टीम एवम् मीडिया टीम को गठित करना सुनिश्चित करें। आई टी सेल के प्रदेश सह संयोजक शुभम राज ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा केन्द्र की योजनाओ को बूथ स्तर तक पहुंचायेगी और उन्हें लाभान्वित करने का काम करेगी। उन्होंने डाटा संकलन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष जोर देने पर कहा । जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुनें और प्रवास कर बूथ समिति गठन पर जोड़ दें। उन्होंने आगामी कार्यक्रम को सभी मंडलों एवम् बूथ स्तर तक करने पर जोर दिया।

आज की बैठक में स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी,आई टी सेल के प्रदेश सह संयोजक शुभम राज , पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य आनंद चन्द्र वंशी, जिला आई टी सेल संयोजक कुमार अमर ज्योति ,चंदन कुशवाहा ,शेषनाग ठाकुर, प्रवक्ता भास्कर कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, सरदार रणविजय सिंह,मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार, संजीत सिंह, आमोद तिवारी, रामाशीष दास , रामप्रवेश सिंह, जगदीश यादव, हरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी, बालेश्वर शर्मा,विमल ठाकुर,राम तिवारी,लाला शर्मा, विजय विद्यार्थी ,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Suggested News