बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

25 अक्टूबर को राबड़ी आवास पर राजद की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन चुनाव की होगी समीक्षा

25 अक्टूबर को राबड़ी आवास पर राजद की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन चुनाव की होगी समीक्षा

PATNA : 25 अक्टूबर को राजद की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड में बुलाई गई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे शामिल होंगे। 

वहीं बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा और पार्टी के संगठात्मक चुनाव की समीक्षा की जायेगी। 

बता दें कि इसके पहले पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद ने रांची में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की थी और संगठन चुनाव पर चर्चा की थी।

खबर तो यह है कि इस बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव होगा, इसी को लेकर जगदानंद से लालू प्रसाद से मिलने रांची गए थे। वही चर्चा इस बात की भी जोरो पर है कि लालू ने उनसे पार्टी अध्यक्ष को लेकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News