बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

IMPORTANT NEWS: पूर्वोत्तर रेलवे ने बदली कई ट्रेनों की टाइमिंग, कुछ ट्रेनों की बढ़ाई अवधि सहित किए अन्य फेरबदल, देखें पूरी सूची

IMPORTANT NEWS: पूर्वोत्तर रेलवे ने बदली कई ट्रेनों की टाइमिंग, कुछ ट्रेनों की बढ़ाई अवधि सहित किए अन्य फेरबदल, देखें पूरी सूची

CHHAPRA: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। साथ ही कई ट्रेनों का रूट भी परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है तो वहीं कई ट्रेनों को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। इसी के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों से अपील तकी है कि यदि यात्रीगण नीचे दिए गए किसी भी ट्रेन से आगे यात्रा करने वाले हैं, तो कृप्या इस सूची पर विशेष रूप से ध्यान दें।

ज्ञात हो कि कोरोनाकाल में रेल परिचालन पर भी काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। यात्रियों की संख्या कम होने से कई ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द कर दिया गया था। वहीं कुछ रूटों पर ट्रेनों का परिचालन कोविड प्रोटोकॉल के साथ किया जा रहा था। फिलहाल देश में कोरोना काबू में है। अब आम जनजीवन के साथ ही रेलवे भी पटरी पर वापस आ गई है।

गुरूवार, 1 जुलाई, 2021 से निम्नलिखित गाड़ियों के संचलन समय से कुछ स्टेशनों पर परिवर्तन किया जा रहा है- 

  • 02582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार ज्ञानपुर स्टेशन से 08.50 बजे खुलेगी। 
  • 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार भुलनपुर स्टेशन से 12.09 बजे, वाराणसी जंक्शन से 12.35 बजे, वाराणसी सिटी 12.47 बजे, सारनाथ से 13.00 बजे तथा औड़िहार से 13.22 बजे छूटेगी।
  • 02562 नई दिल्ली-जयनगर विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार गाजीपुर सिटी स्टेशन से 09.35 बजे तथा बलिया से 11.00 बजे छूटेगी।
  • 04005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार सीवान से 09.35 बजे, जीरादेई से 09.47 बजे, मैरवा से 09.57 बजे तथा भाटपार रानी से 10.18 बजे छूटेगी।
  • 09454 समस्तीपुर-अहमदाबाद विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार देवरिया सदर स्टेशन से 12.25 बजे छूटेगी ।
  • 02564 नई दिल्ली-सहरसा विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार छपरा से 10.15 बजे छूटेगी।
  • 05115 छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार छपरा से 11.25 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12.30 बजे, युसूफपुर से 13.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 13.40 बजे, औड़िहार से 14.25 बजे, डोभी से 14.53 बजे तथा केराकत से 15.07 बजे छूटेगी।

इन ट्रेनों का किया गया अवधि विस्तार

  • 01033 पुणे-दरभंगा विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 07 जुलाई से 27 अक्टूबर,2021 तक 17 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 01034 दरभंगा-पुणे विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 09 जुलाई से 29 अक्टूबर,2021 तक 17 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 01407 पुणे-लखनऊ जं0 विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 06 जुलाई से 26 अक्टूबर,2021 तक 17 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 01408 लखनऊ जं0-पुणे विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 08 जुलाई से 28 अक्टूबर,2021 तक 17 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 02107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ जं0 विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 03 जुलाई से 30 अक्टूबर,2021 तक 52 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 02108 लखनऊ जं0-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 04 जुलाई से 31 अक्टूबर,2021 तक 52 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 02165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 01 जुलाई से 28 अक्टूबर,2021 तक 36 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 02166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 02 जुलाई से 29 अक्टूबर,2021 तक 36 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 08 जुलाई से 28 अक्टूबर,2021 तक 17 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 10 जुलाई से 30 अक्टूबर,2021 तक 17 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 01115 पुणे-गोरखपुर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 08 जुलाई से 28 अक्टूबर,2021 तक 17 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 01116 गोरखपुर-पुणे विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 10 जुलाई से 30 अक्टूबर,2021 तक 17 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 02135 पुणे-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 05 जुलाई से 25 अक्टूबर,2021 तक 17 फेरों के लिये किया जायेगा।
  • 02136 मंडुवाडीह-पुणे विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 07 जुलाई से 27 अक्टूबर,2021 तक 17 फेरों के लिये किया जायेगा।

निम्नलिखित ट्रेनों का किया गया पुर्नसंचलन

  • 05125 मंडुवाडीह-पटना विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 01 जुलाई, 2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा. 
  • 05126 पटना-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 01 जुलाई, 2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा.

अंबाला स्टेशन पर विशेष कार्य जारी रहने की स्थिति में इस ट्रेन को किया गया रद्द

  • जम्मूतवी से 26 जून,2021 को चलने वाली 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 

इन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा

  • कामाख्या से 27 जून, 2021 को चलने वाली 05655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गिल-धूरी-राजपुरा के रास्ते चलायी जायेगी। 
  • श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 30 जून, 2021 को चलने वाली 05656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग राजपुरा-धूरी-गिल के रास्ते चलायी जायेगी। 
  • न्यू जलपाई गुड़ी से 23 जून, 2021 को चलने वाली 02407 न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग चण्डीगढ़-सानेहवाल के रास्ते चलायी जा रही है।
  • गोरखपुर से 28 जून,2021 को चलने वाली 02587 गोरखपुर-जम्मूतवी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग के चण्डीगढ़-सानेहवाल रास्ते चलायी जायेगी।

Suggested News