बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो गुटो के बीच हुई फायरिंग में पास खड़े युवक को लगी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

दो गुटो के बीच हुई फायरिंग में पास खड़े युवक को लगी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

SASARAM : जिले में दो गुटो के बीच हुई फायरिंग में पास खड़े एक दिव्यांग युवक को गोली लग गई। इस घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि सासाराम के अमरा तालाब के नजदीक दो गुटों के बीच हुई झड़प में अचानक फायरिंग होने लगी। इस दौरान वहां एक दिव्यांग युवक को गोली लग गई। घायल युवक का नाम विजय चौधरी है वह अपने फुआ के घर आया हुआ था। 

इस संबंध में मॉडल थाना प्रभारी ने बताया कि दो गुटो के बीच झड़प के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। घटना से युवक का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि दरअसल युवक अपने फुआ के घर आया हुआ था। उसके फुआ के घर दो गुटों के बीच झझंट हो रहा था, इसी दौरान फायरिंग होने लगी और दिव्यांग होने के वजह से वह भाग नहीं पाया और उसे गोली लग गई। 

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले को लेकर मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। 

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News