बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मामूली विवाद मे चाचा-भतीजा को मारी गोली, चाचा की हालत गंभीर

मामूली विवाद मे चाचा-भतीजा को मारी गोली, चाचा की हालत गंभीर

BHOJPUR : जिले में मंगलवार सुबह मामूली विवाद में चाचा-भतीजा को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना आरा शहर के रामनगर मोहल्ले के फायर ब्रिगेड की नईबिल्डिंग के पास की है। चाचा का नाम जितेंद्र पांडे और भतीजे का नाम राकेश पांडे बताया जा रहा है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जितेंद्र पांडे अपने भतीजा राकेश पांडे के साथ 6 दिन पहले पिता के हुए निधन को लेकर पीपल के पेड़ में टंगे घंटे में पानी देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दोनो चापाकल पर स्नान करने और पानी भरने के लिए पहुंचे। उसी दौरान कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। 
IN-A-MINOR-DISPUTE-UNCLE-NEPHEW-SHOT-DEAD4.jpg

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग चापाकल पर स्नान करने से रोक रहे थे। लेकिन दोनों नहीं माने और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद लोगों में से किसी ने दोनों युवक पर गोली चला दी। इस घटना में गंभीर रुप से घायल दोनो चाचा-भतीजे को  इलाज के आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चाचा की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

IN-A-MINOR-DISPUTE-UNCLE-NEPHEW-SHOT-DEAD3.jpg

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Suggested News