बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में पत्नी ने की पति की लाठी डंडे से पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में पत्नी ने की पति की लाठी डंडे से पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

JEHANABAD : जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कुर्रेटांड पर उस समय सनसनी फैल गई। जब एक पत्नी ने अपने ही पति को लाठी डंडे से मार कर हत्या कर दिया। मृतक का नाम मुनेश्वर मांझी उम्र 50 वर्ष बताया जाता है। पत्नी ललिता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा झंझट होते रहता था। इसी झगड़ा के कारण मृतक के बेटा एवं पुत्र वधू दोनों अपने ससुराल में रहते थे। 


पति पत्नी दोनों घर में साथ रहते थे। रविवार की रात्रि फिर पति पत्नी में किसी बात को लेकर झंझट हुआ और पत्नी ने लाठी डंडे से मार कर पति को हत्या कर दिया। इस घटना से एक बार फिर मानवता शर्मसार हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी सोमवार की सुबह घर में ताला लगा कर दूसरे गांव चली गई। तब गांव वालों को शक होने लगा। तब गांव वाले पत्नी को पकड़कर ले आये। घर का ताला खुलवाया तो देखा कि उसका पति आंगन में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। 

मौके पर पुलिस पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया। ग्रामीणों द्वारा पत्नी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के पुत्र एवं पुत्र वधू दोनों का रोते रोते बुरा हाल है। पुत्र का कहना है कि मेरी मां एवं बाप में हर रोज झगड़ा झंझट होता था। मेरी मां मुझसे भी लड़ाई करती थी। इसी के कारण मैं घर छोड़कर ससुराल में रह रहा था। 

उसका कहना है कि मेरी मां पहले से ही झगड़ालू प्रवृत्ति की थी। इसी के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है की घटना का कारण क्या है। महिला ने किस कारण से अपने पति की हत्या की है। सभी पहलू पर जांच किया जा रहा है। लेकिन जिस तरह से यह हत्या किया गया है। इससे पति पत्नी की पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए मानवता शर्मसार हुआ है।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News