बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छोटे से मामले में चिमनी मालिक ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मार दी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

छोटे से मामले में चिमनी मालिक ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मार दी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

SIWAN : बिहार में सीवान उन जिलों में शामिल है। जहां गोलियों की आवाजें हर दिन सुनाई देती है। आज का दिन भी इससे अछूता नहीं रहा है। यहां बच्चों का खेलना एक चिमनी मालिक को इतना नागवार गुजरा कि उसके अंधाधुन गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें कुछ को रेफर करने की बात कही जा रही है

चिमनी के बाहर खेल रहे थे बच्चे

मामला जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ से जुड़ा है। जहां एक ईंट भट्ठे के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। बताया गया कि खेल खेल में कुछ कच्ची ईंटें टूट गई। जो कि चिमनी मालिक को पसंद नहीं आई। उन्होंने बच्चों को खेलने से रोकने की जगह पूरे परिवार को इसके लिए जिम्मेदार मान लिया और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बच्चों के खेल से शुरू हुए इस गोलीबारी में चिमनी संचालक ने परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी।

सदर अस्पताल में कराया गया है भर्ती

पांचों घायलों को फिलहाल सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। वहीं घटना सामने आने के बाद पुलिस बल अस्पताल  पहुंच गई है। जबकि इस वारदात के घटनास्थल के इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश नजर आ रहा है।

Suggested News