अररिया में महिला से चेन झपटना उचक्कों को पड़ा महंगा, लोगों ने पकड़कर जमकर की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

अररिया में महिला से चेन झपटना उचक्कों को पड़ा महंगा, लोगों ने

ARARIA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में फारबिसगंज में उच्चकों ने एक महिला से चेन छीनने की असफल कोशिश की। 

हालाँकि इसी दौरान दोनों दो झपटमारों को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है की पल्सर बाइक पर सवार कटिहार निवासी रोमित कुमार यादव और विशाल यादव ने एक महिला से चेन छीनने का प्रयास किया। लेकिन महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

हालाँकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झपटमारों को भीड़ से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गई हैं, पुलिस जांच में जुटी है। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया की एक दोनों झपट्टामार गिरोह का सदस्य है जो विभिन्न राज्यों में घटना को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार दोनों लोगों से किशनगंज पुलिस भी गहन पूछताछ की।

Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट

Editor's Picks