बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरवल में शिक्षकों ने एमएलसी केदारनाथ पाण्डेय की याद में स्मृति सभा का किया आयोजन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर की चर्चा

अरवल में शिक्षकों ने एमएलसी केदारनाथ पाण्डेय की याद में स्मृति सभा का किया आयोजन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर की चर्चा

ARWAL : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अरवल द्वारा देश के नामचीन शिक्षाविद, शिक्षक नेता, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य केदारनाथ पाण्डेय की याद में +2 धरणीधराचार्य उच्च विद्यालय पुरान, अरवल में  स्मृति  सभा का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता सेवानिवृत प्राचार्य कृष्णा राम एवं सभा का संचालन गजेंद्र कांत शर्मा ने किया।


बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व सेवानिवृत प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे विचारों के स्तर पर काफी समृद्ध नेता थे। उनके पास गहन अध्ययन और लेखन की अद्भुत क्षमता थी। वे बड़ी-बड़ी बाधाओं को पार करते हुए बड़े नेता बने थे। उनके विचारों पर चलकर ही शिक्षा और शिक्षकों की दशा और दिशा बदल सकती है। गांधी स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य भीखर रविदास ने कहा कि वे अत्यंत सरल व शिक्षकों के प्रति स्नेहिल थे। शिक्षकों के काम का त्वरित निष्पादन करते थे। सेवानिवृत शिक्षक सच्चिदानंद शर्मा ने कहा कि वे प्राच्य प्रभा के प्रधान संपादक भी थे और उसमें बहुत प्रौढ़ विचारों के लेख लिखा करते थे। 

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, अरवल के अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने कहा कि वे एक आदर्श शिक्षक और शिक्षक नेता थे। उनके विचार पर चलकर हम उनके अधूरे कामों को पूरा करेंगे। जिला सचिव अखिलेश कुमार ने कहा कि वे देश के नामी जन बुद्धिजीवी थे। उनकी बातों पर सरकार भी गौर फरमाती थी। हमने अपने नेता को खो दिया। पर उनके विचार अभी भी जीवित हैं। शिक्षक नेता मनोज कुमार ने कहा कि वे शिक्षा में वैज्ञानिक सोच के हिमायती थे। 

इस स्मृति सभा में नवल किशोर शर्मा आदि लोगों ने भी अपने विचार और भावनाएं प्रकट कीं। स्मृति सभा में  प्रभारी प्राचार्य बालानाथ पाठक, ऐनुल अबिदीन, श्रीनिवास शर्मा, राकेश कुमार, वेंकटेश सिन्हा, सुनील कुमार सहित राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गौतम कुमार, संतोष त्रिपटी, अर्चना कुमारी, लवकुश शर्मा, राजीव कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शामिल थे।

Suggested News