बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में जादू टोना के चक्कर में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद में जादू टोना के चक्कर में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

AURANGABAD : जादू टोना के चक्कर में एक युवक को गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा हैं। जिनकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाल बिगहा गांव निवासी शिव यादव के पुत्र बिकेश यादव एवं शत्रुधन यादव के पुत्र अजय यादव के रूप में की गई है। 

मामले को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत ने बताया कि गत शुक्रवार की शाम देव थाना क्षेत्र के साहेब बिगहा के समीप गोली मारकर लाल बिगहा गांव निवासी विनय यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था और आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जो अभी इलाजरत हैं। 

घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें विकेश यादव के अलावा दो अन्य अज्ञात आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। कांड के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशानुसार एक टीम गठित की गई थी। जिसमें सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे एवं एसआई कन्हैया कुमार तथा सशस्त्र बलों के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में पता चला की जादू टोना को लेकर आरोपियों ने युवक को गोली मारी थी। इस दौरान यह भी पता चला की आरोपियों के घर में जो भी घटना - दुर्घटना होती थी। उसका जिम्मेदार विनोद यादव के परिवार को ठहराया जाता था। इसी सिलसिले में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिए गए। वहीं कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही हैं।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News