बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, पुलिस ने सास और गोतनी को हिरासत में लिया

औरंगाबाद में दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, पुलिस ने सास और गोतनी को हिरासत में लिया

AURANGABAD : शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलूकी बीघा गांव में ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक विवाहिता की गला घोट कर हत्या कर दिया है। हद तो तब हो गई, जब ससुराल वालों ने आत्महत्या का रूप देने के लिए विवाहिता का शव पंखे से लटका दिया। घटना के बाद मृतिका के पति और अन्य लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतका की सास और दो गोतनी को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। मृतिका की पहचान शहर के ही नावाडीह मुहल्ला निवासी बहादुर राम की पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है। मृतिका के पिता ने बताया कि दहेज के लिए अक्सर ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। इससे पहले कई बार समझौता कराई गई थी। 

लेकिन देर रात पति विराज कुमार ने ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गला घोट कर बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से टांग दिया। पुलिस जहाँ मामले की जांच में जुटी है। वहीँ इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News