बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में कुख्यात अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार, हत्या और लूट सहित दर्ज हैं कई मामले

बांका में कुख्यात अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार, हत्या और लूट सहित दर्ज हैं कई मामले

BANKA : डुमरिया गांव के उत्तर मन्नू बगीचा के समीप पुलिस ने एक पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को धर दबोचा। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी शाहकुंड थाना क्षेत्र के बकचप्पर गांव का कृष्ण मोहन सिंह बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली की किसी अपराध के बड़े घटना को अंजाम देने के लिए कृष्ण मोहन सिंह डुमरिया गांव की ओर आ रहा है। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा शैलेंद्र कुमार सिंह ने डुमरिया मन्नु बगीचा के समीप धर दबोचा। जांच में कमर से मैगजीन लोडेड पिस्टल जब्त किया गया। मैगजीन में पांच गोली लोड पाया गया। बतातें चलें कि गिरफ्तार अपराधी पिछले दो तीन वर्षों से अमरपुर, शाहकुंड सहित आसपास के थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका है। जिसपर हत्या,लूट, रंगदारी सहित अन्य संगीन मामले में आधा दर्जन से अधिक कांड दर्ज है। 

अमरपुर पुलिस को भी अलग अलग कांडों में लंबे दिनों से कुख्यात अपराधी की तलाश थी। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कृष्ण मोहन सिंह कई अलग अलग कांडों में फरार था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपित से एक पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News