बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में बदमाशों ने की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, परिजनों से मिले जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, मदद का दिया भरोसा

 बांका में बदमाशों ने की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, परिजनों से मिले जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, मदद का दिया भरोसा

BANKA : बीते 19 मार्च को होली के दिन एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर देने वाले दुष्कर्मियों के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना मे शामिल अभियुक्तों के खिलाफ काफ़ी रोषपूर्ण माहौल बना हुआ है। हत्यारों को फांसी की सजा देने और बच्ची को न्याय देने की मांग को लेकर हर रोज आक्रोशित आम लोगों द्वारा रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। 

हर दिन चांदन बाजार सहित आसपास इलाके के विभिन्न समुदायों और संगठनों के हजारों युवाओं, महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने कैडिल मार्च तो कभी जुलूस प्रदर्शन कर मृतका की आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।  बच्ची को न्याय दिलाने को लेकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ परिजनों से मिलकर इस दु:ख की घड़ी में सहयोग करने का आश्वासन दिया और इस मामले में आरोपी को जल्द से जल्द फांसी दिलाने का वादा किया। चांदन के गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि समाज को सुधारने का प्रयास करें। 

अपने कल्चरस को बदलें और बच्चों पर भी विशेष ध्यान दे। ताकि आने वाले समय में इस तरह दुष्कर्म की घटना ना घटे। सच को दबने नहीं दूंगा। जब तक जीवित रहूंगा। सच की लड़ाई लड़ते रहूंगा का वादा करते हुए पूरे चांदन वासियों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि जब भी कानून व्यवस्था में अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जाए। गरीब परिवारों का शोषण हो तो हमें तुरंत सूचित करें। मैं 24 घंटा के अंदर आपके साथ खड़े रहने का भरोसा देता हूं।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट 

Suggested News