बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में बिस्किट का लालच देकर दरिंदों ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

बांका में बिस्किट का लालच देकर दरिंदों ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

BANKA : जिले में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। रविवार की रात बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांँव में हवस के दरिंदों ने एक ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात गांव से एक बारात निकलनी थी। इसी बीच बच्ची रोड पर खेल रही थी। जहांँ हवस के दरिंदे ने बच्ची को बिस्कुट का प्रलोभन देकर गोद में लेकर हवस का शिकार बनाया। इसके बाद मौके से फ़रार हो गया।

 

बारात गुजरने के बाद जब आरोपित बच्ची को घर के पास छोड़कर भाग रहा था। उसी समय बच्ची की मां की नजर खून से लथपथ बच्ची पर पड़ी। जिसके बाद बच्ची को उठाकर आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 

जहांँ ड्यूटी पर तैनात सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शहनवाज आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। बच्ची की स्थिति काफी चिंताजनक बताई जा रही है। 

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने परिजनों के बयान पर उपरामा गांव के प्रदीप उर्फ पर्दा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपित बालू पासर गिरोह का मुख्य सरगना भी है। वहीं घटना के सम्बंध में एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पीड़ित परिजनों के बयान पर रजौन थाने में मामला दर्ज कर ली गई है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News