बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को लगी गोली

बेगूसराय में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को लगी गोली

BEGUSARAI : जिले में बेखौफ अपराधियो का मनोबल दिन प्रतिदिन  बढ़ते ही जा रहा है। आलम यह है कि छोटी और मामूली से विवाद में भी फायरिंग यहां आम बात हो गई। बीती रात एक ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया। जब एक छोटी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और एक पक्ष द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी  है।   

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के सुशील नगर में बीते बुधवार की देर रात दो पक्षो के बीच मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। तभी अचानक दो बाइक पर चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने वहां ताबड़तोड़ गोली बरसानी शुरू कर दी। इस घटना में एक गोली  सिकंदर पासवान नामक युवक के पेट में जा लगी। 

घायल सिकंदर पासवान को आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए निजी नर्सिग होम भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रह रहा है। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Suggested News