बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बाइक सवार अपराधियों ने फिर गोलीबारी से फैलाई दहशत, पुलिस थाने से फायरिंग करते निकले

बेगूसराय में बाइक सवार अपराधियों ने फिर गोलीबारी से फैलाई दहशत, पुलिस थाने से फायरिंग करते निकले

बेगूसराय. जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम मटिहानी थाना क्षेत्र में जमकर गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि बदमाश पुलिस थाना क्षेत्र से बाइक से गोलीबारी करते हुए निकले। मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला मुखिया का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बता दें कि पिछले सप्ताह मंगलवार को भी बाइक सवार अपराधियों ने 30 किलोमीटर तक गोलीबारी करते हुए 11 लोगों को गोली मार दी थी। इसमें एक लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग गंभीर घायल हो गये। हालांकि पुलिस मामले में चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की अभी भी जांच कर रही है। मामले के लेकर बेगूसराय एसपी ने बताया था कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की थी।



Suggested News